खूंटीः अंगराबारी स्थित आम्रेश्वर धाम में श्रावणी मेले की तैयारी को लेकर बुधवार को उपायुक्त मो जावेद हुसैन और एसपी ऋषभ गर्ग ने आम्रेश्वर धाम का निरीक्षण किया. उन्होंने श्रावणी मेले की तैयारियों का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर का भ्रमण किया और बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों के साथ वार्ता किया.
उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, ट्रैफिक और यातायात प्रबंधन, बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण, चिकित्सा सहायता तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की. उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ समय पर सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया.
उपायुक्त ने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा आम्रेश्वर धाम पहुंचते हैं. ऐसे में श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है. उन्होंने सभी व्यवस्थाओं को पूर्व निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने तथा प्रत्येक व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन की समीक्षा किया.
उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को विधि-व्यवस्था और सुरक्षा-व्यवस्था की समुचित व्यवस्था करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मेला अवधि के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, सुचारू यातायात व्यवस्था और प्रभावी सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करें.
श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े. इस दौरान एसडीओ दीपेश कुमारी, बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंधन समिति के महामंत्री मनोज कुमार,
