तोरपा. जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व गणना कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को विधायक सुदीप गुड़िया द्वारा ऑनलाइन किया गया. उन्होंने अपने आवास पर मोबाइल फोन पर स्व गणना में मांगी जानकारी भरी. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्व गणना के माध्यम से अधिक से अधिक लोग अपने स्मार्ट फोन से पूछी जा रही सामान्य जानकारी जो आपके आवास और रहन-सहन से संबंधित है, जरूर भरें. इस कार्य में दो से तीन मिनट का समय लगेगा. इससे जानकारी की शुद्धता और सटीकता बनी रहेगी. कार्य तेजी से होगा तथा श्रम की बचत होगी. बीडीओ सह चार्ज पदाधिकारी नवीन चंद्र झा ने कहा कि अभियान जिसे स्व गणना चरण कहा गया है 15 मई तक चलेगी. इसके बाद 16 मई से 14 जून तक प्रगणक और पर्यवेक्षक के द्वारा घर-घर सर्वेक्षण के माध्यम से मकान गणना की जायेगी. सभी से अपील है कि लोग सही जानकारी दे और जनगणना टीम को सहयोग करें. सहायक चार्ज पदाधिकारी भुवनेश्वर साहू सहित कई लोग उपस्थित रहे.
जनगणना को लेकर स्व गणना कार्य शुरू

जनगणना को लेकर स्व गणना कार्य शुरू
Copied link
जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व गणना कार्य का शुभारंभ शुक्रवार को विधायक सुदीप गुड़िया द्वारा ऑनलाइन किया गया.