खूंटी में सावन सिंधारा में महिलाओं ने की जमकर मस्ती

खूंटी में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित सावन सिंधारा कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर मस्ती की। मोनिका भाला ने सावन क्वीन का खिताब अपने नाम किया।

खूंटी. मारवाड़ी युवा मंच की ओर से 14 तोरपा रोड स्थित रामा रेस्टोरेंट में सावन सिंधारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. सावन के उल्लास और आपसी प्रेम-सौहार्द को समर्पित कार्यक्रम में समाज की महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

मोनिका भाला बनीं सावन क्वीन

कार्यक्रम में हाउजी, म्यूजिकल चेयर, विभिन्न मनोरंजक खेल, डांस समेत कई गतिविधियां आयोजित की गयीं. सावन की उमंग को खास बनाने के लिए सावन क्वीन प्रतियोगिता भी हुई. इसमें प्रतिभागियों ने उत्साह और आत्मविश्वास के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में मोनिका भाला ने सावन क्वीन का खिताब अपने नाम किया. उपस्थित सदस्यों ने उन्हें बधाई दी.

यादगार और मनोरंजक रहा कार्यक्रम

कार्यक्रम की संयोजिका शिवांगी पिपुरिया, प्रियंका जैन और शिल्पी अग्रवाल ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. उनके संयोजन में कार्यक्रम मनोरंजक और यादगार रहा. मौके पर मोनिका भाला, नूपुर, अंजू साजन केजरीवाल, संतोष देवी मिश्रा, अदिति मिश्रा, अन्नू अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, अलका अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, शिवांगी पिपुरिया, संगीता अग्रवाल, मंजू पिपुरिया, शिखा पिपुरिया, अनीता अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, नेहा सरावगी, लता पिपुरिया, सुमन अग्रवाल, पिंकी झंझरी, मेघा झांझरी, पूजा झांझरी, निक्की झांझरी, सुशीला झांझरी, प्रीति झांझरी, सिमरन अजमेरा, प्रियंका सेठी, मोना सेठी, रिंकू बाकलीवाल, ममता काला, रोहिता काला, रिमझिम, ममता अजमेरा और सुशीला बोथरा समेत अन्य सदस्य उपस्थित थीं.

ये भी पढ़ें: स्वर्णरेखा नदी से युवती का शव बरामद, गला घोंटकर हत्या की आशंका

सामाजिक एकजुटता और आपसी सौहार्द का संदेश

बच्चों ने भी विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेकर कार्यक्रम में उत्साह भर दिया. शिवानी, आरवी, साची, अनाया, आज्ञा, खुशी, रिद्धि, नमिता, परी, आरना और आशिका समेत कई बच्चे मौजूद रहे. कार्यक्रम के माध्यम से सावन की पारंपरिक खुशियों को मनोरंजन के साथ जोड़ते हुए सामाजिक एकजुटता और आपसी सौहार्द का संदेश दिया गया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >