गणेश पूजा से पहले कर्रा में बदली समिति की कमान, चंद्रशेखर महतो बने अध्यक्ष

कर्रा के महतो टोली में गणेश पूजा की तैयारी शुरू, चंद्रशेखर महतो को समिति का नया अध्यक्ष चुना गया. 14 सितंबर को प्रतिमा स्थापना और 15 को महाआरती होगी.

कर्रा. कर्रा के महतो टोली में भगवान गणेश की पूजा धूमधाम और भक्तिभाव के साथ मनाया जायेगा. इसे लेकर बुधवार को सार्वजनिक गणेश पूजा समिति, महतो टोली की बैठक समिति अध्यक्ष अषीष महतो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में पिछले वर्ष के पूजा आयोजन के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया. इसके बाद इस वर्ष गणेश पूजा को भव्य, व्यवस्थित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न करने को लेकर चर्चा किया गया.

बैठक में 14 सितंबर को भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना करने का निर्णय लिया गया. 15 सितंबर को सुबह विधिवत पूजा-अर्चना तथा शाम को महाआरती का आयोजन होगा. महाआरती के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच भोग और प्रसाद का वितरण किया जाएगा.

पूजा आयोजन को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए समिति का पुनर्गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से चंद्रशेखर महतो को अध्यक्ष, शशिभूषण महतो को उपाध्यक्ष, विवेक कुमार महतो को कोषाध्यक्ष, लौकेश कुमार और अंकू कुमार को सचिव तथा अंकित कुमार केशरी को महामंत्री चुना गया. इसके अलावा दिवाकर महतो, निरंजन महतो, सुभाष कुमार गुप्ता सहित आठ कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >