पटेल बीएड कॉलेज में सरहुल संध्या का आयोजन

पटेल बीएड कॉलेज काटमकुकु लोधमा, कर्रा में गुरुवार को सरहुल संध्या का भव्य आयोजन किया गया.

कर्रा. पटेल बीएड कॉलेज काटमकुकु लोधमा, कर्रा में गुरुवार को सरहुल संध्या का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कॉलेज के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुत किया. कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों ने सरहुल पर्व के महत्व और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश दिया. कॉलेज प्रबंधन ने इस आयोजन को सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया. उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को अपनी परंपराओं से जोड़ते हैं और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं. कार्यक्रम का समापन सामूहिक नृत्य और धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SATISH SHARMA

SATISH SHARMA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >