रांची से पेरवाघाघ घूमने गये थे रिम्स के 26 छात्र, 4 डूबे, एक की हालत गंभीर

RIMS Medical Students Drowned: खूंटी जिले में रविवार (18 मई) को एक बड़ा हादसा हो गया. खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड स्थित पेरवाघाघ में पिकनिक मनाने के लिए रिम्स के 26 मेडिकल स्टूडेंट्स पहुंचे थे. वहां सभी स्टूडेंट्स नदी में नहाने चले गये. नहाने के क्रम में अभिषेक माइकल खलखो, कृति वर्द्धन मुंडा, जासुआ टोप्पो और अजय मोदी नदी के पानी में डूबने लगे.

RIMS Medical Students Drowned in Waterfall| खूंटी, चंदन सिंह : खूंटी जिले में रविवार (18 मई) को एक बड़ा हादसा हो गया. झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (रिम्स) में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे 4 छात्र पेरवाघाघ फॉल में नहाने के क्रम में डूब गये. 3 लोगों को तो बचा लिया गया, लेकिन एक की हालत गंभीर है. गंभीर हालत में उसे रिम्स रेफर कर दिया गया है. गंभीर रूप से खायल छात्र का नाम माइकल खलखो (24) है.

रिम्स के 26 स्टूडेंट्स पिकनिक मनाने गये थे तोरपा

सभी छात्र खूंटी जिले के तोरपा प्रखंड स्थित पेरवाघाघ में पिकनिक मनाने के लिए रिम्स के 26 मेडिकल स्टूडेंट्स पहुंचे थे. वहां सभी स्टूडेंट्स नदी में नहाने चले गये. नहाने के क्रम में अभिषेक माइकल खलखो, कृति वर्द्धन मुंडा, जासुआ टोप्पो और अजय मोदी नदी के पानी में डूबने लगे. वहां मौजूद अन्य छात्रों ने इन लोगों को निकालना शुरू किया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

डूब रहे छात्रों को उनके दोस्तों ने बाहर निकाला

बड़ी मुश्किल से डूब रहे सभी 4 छात्रों को बाहर निकाला गया. गंभीर स्थिति में अभिषेक माइकल खलखो को रेफरल अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल खूंटी भेज दिया गया. सदर अस्पताल में उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने रिम्स रेफर कर दिया. बाकी के 3 डूबने वाले छात्रों कीर्ति वर्द्धन मुंडा, अजय मोदी और जासुआ टोप्पो का इलाज रेफरल अस्पताल में किया गया.

इसे भी पढ़ें

हेमंत सोरेन के चाचा का निधन, नेमरा पहुंच रहे झारखंड के सीएम

Jharkhand Weather Today: आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश से झारखंड में मौसम हुआ सुहाना

झारखंड के 2 सांसदों निशिकांत दुबे और विद्युत वरण महतो को संसद रत्न पुरस्कार, जमशेदपुर सांसद को लगातार तीसरी बार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >