उपायुक्त ने की ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज की योजनाओं की समीक्षा

उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा की.

खूंटी. समाहरणालय स्थित सभागार में बुधवार को उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज विभाग के कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने मुख्य रूप से मनरेगा की समीक्षा करते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 में हुए मानव दिवस सृजन, पूर्ण योजनाएं, लंबित योजनाएं, बिरसा हरित ग्राम योजना, वीर शहीद पोटो हो खेल विकास योजना, आंगनबाड़ी निर्माण और मिट्टी मोरम पथ निर्माण की विस्तृत जानकारी ली. उपायुक्त ने निर्माण पूर्ण हो चुके और निर्माणाधीन लंबित पड़े अबुआ आवास योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने लंबित आवास योजना को पूरा करने का निर्देश दिया. जल छाजन के तहत संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त ने पंचायत भवनों के संचालन की जानकारी ली. उन्होंने प्रतिमाह मेंटेनेंस के लिए प्राप्त राशि का समुचित उपयोग करने और नियमित रूप से पंचायत भवनों के संचालन करने का निर्देश दिया. वहीं पंचायत ज्ञान केंद्रों के बेहतर संचालन, बच्चों के लिए अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराने और बैठकर पढ़ने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा. बैठक में परियोजना निदेशक आईटीडीए-सह-प्रभारी उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप, जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह, जिला जल छाजन पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे.

नियमित रूप से पंचायत भवनों के संचालन करने का निर्देश

पंचायत ज्ञान केंद्रों में बच्चों के लिए अध्ययन सामग्री देने को कहाB

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >