वार्डों में टैंकर से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें : डीसी

नगर पंचायत के अंतर्गत संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की.

खूंटी. समाहरणालय सभागार में बुधवार को बैठक कर उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने नगर पंचायत के अंतर्गत संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने नगर पंचायत क्षेत्र में कुल हाउस होल्ड की संख्या, पेयजल आपूर्ति कनेक्शन की स्थिति, नियमित सप्लाई आधारित पेयजल वितरण, टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति व्यवस्था तथा नागरिकों को उपलब्ध करायी जा रही मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली. उपायुक्त ने शहरी जलापूर्ति योजना की प्रगति और संचालन की जानकारी ली. कहा कि पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनायें. गर्मी के मौसम को देखते हुए नगर क्षेत्र के किसी भी वार्ड में पेयजल संकट उत्पन्न नहीं होना चाहिए. आवश्यकता अनुसार टैंकर के माध्यम से पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करें. उन्होंने नगर क्षेत्र में नियमित कचरा उठाव करने, साफ-सफाई को और बेहतर बनाने तथा स्वच्छता संबंधी गतिविधियों की सतत मॉनिटरिंग करने के लिए कहा. उपायुक्त ने हेल्थ क्लब की मरम्मत और जीर्णोद्धार को कहा. इसके लिए उन्होंने हेल्थ क्लब के उन्नयन के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार करने का निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त नगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और सौंदर्यीकरण करने की चर्चा की. उपायुक्त ने एस्ट्रो टर्फ सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों के आसपास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने और पेवर्स ब्लॉक निर्माण करने का निर्देश दिया. मौके पर नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी सृष्टि दिप्रिया मिंज सहित सिटी मैनेजर और अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >