उपायुक्त ने सहकारिता के योजनाओं का किया समीक्षा

पूर्व बैठक में लिये गये प्रस्तावों की अनुपालन स्थिति की समीक्षा की.

खूंटी. समाहरणालय स्थित सभागार में शनिवार को उपायुक्त मो जावेद हुसैन की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग अंतर्गत सिदो कान्हू कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ, रबी फसल बीमा जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति और जिला सहकारिता विकास समन्वय समिति की बैठक की गई. बैठक में उपायुक्त ने रबी फसल बीमा से संबंधित विषयों की समीक्षा की. उन्होंने किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए बीमा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जागरूकता गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कहा. उन्होंने पूर्व बैठक में लिये गये प्रस्तावों की अनुपालन स्थिति की समीक्षा की. वहीं वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 के अंकेक्षण प्रतिवेदन तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के स्थापना एवं प्रशासनिक व्यय से संबंधित बजट प्रस्ताव पर चर्चा की. इसके अलावा निदेशक पार्षद के तीन सदस्यों के नामांकन, संघ की सदस्यता, वार्षिक आम सभा के आयोजन और कार्यालय के सुसज्जीकरण से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया. उपायुक्त ने सहकारिता संस्थाओं को और अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए कहा. संघ के कार्यों के सुचारू संचालन के लिए आउटसोर्सिंग के माध्यम से लेखापाल, कम्प्यूटर ऑपरेटर और प्रबंधक की नियुक्ति करने का निर्देश दिया. किसानों को बेहतर भंडारण सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कोल्ड स्टोरेज और गोदाम निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार करने को कहा. किसानों से लैम्प्स के माध्यम से खाद वितरण व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए कहा. मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार यादव, अपर समाहर्ता सुषमा लकड़ा, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, परियोजना निदेशक आत्मा सहित अन्य उपस्थित थे.

योजनाओं की समीक्षा की

उपायुक्त ने जिला योजना अनाबद्ध निधि, पीएम-अभीम, डीएमएफटी और अन्य मद से संचालित योजनाओं का समीक्षा किया. उन्होंने पीसीसी सड़क, आंगनबाड़ी और विद्यालय मरम्मत, डीप बोरिंग का कार्य समय पर पूरा करने का निर्देष दिया. कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें. वहीं योजनाओं में तकनीकी या प्रशासनिक बाधाओं को दूर कर जल्द पूरा करने के लिए कहा.

कोल्ड स्टोरेज और गोदाम निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया B

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >