रनिया ग्राम सभा संघ की बैठक बुधवार को

रनिया प्रखंड सभागार में ग्राम सभा संघ की बैठक बुधवार होगी.

रनिया. रनिया प्रखंड सभागार में ग्राम सभा संघ की बैठक बुधवार होगी. संघ के अध्यक्ष सुरेश कोनगाड़ी ने बैठक बुलायी है. उन्होंने कहा कि वर्तमान पेसा नियमावली 2025 के विषय पर लोगों में बड़ी असमंजस की स्थिति है. पेसा नियमावली को नहीं समझने के कारण कई गांव में आपसी विवाद भी हो सकता है. इसे देखते हुए बैठक आहुत की गयी है. बैठक में रनिया प्रखंड क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी, मुंडा, पहान, महतो, पड़हा राजा, ग्राम प्रधान सहित अन्य शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत डांग भी उपस्थित रहेंगे. बैठक में पेसा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >