राज स्पोर्ट्स बुंडू ने रॉयल एफसी को 3-0 से हराया

फुटबॉल लीग के पहले सेमीफाइनल में राज स्पोर्ट्स बुंडू ने रॉयल एफसी को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया.

तमाड़.

पंच परगना स्पोर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित फुटबॉल लीग के पहले सेमीफाइनल में राज स्पोर्ट्स बुंडू ने रॉयल एफसी को 3-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. मुकाबला तमाड़ के जीइएल चर्च आमलेशा मैदान में गुरुवार को खेला गया. रॉयल एफसी को शुरुआत में गोल करने के कई मौके मिले, पर वे गोल में बदलने में असफल रहे. राज स्पोर्ट्स की ओर से अजय ने 15वें मिनट में पहला गोल किया. इसके बाद रामेश्वर मुंडा ने 76वें और गोखेन मुंडा ने 81वें मिनट में गोल कर टीम को जीत दिला दी. मैन ऑफ द मैच गोखेन मुंडा को पीपीएसए अध्यक्ष हरीश चंद्र मुंडा ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया. मैच का संचालन करम मुंडा, गुप्तेश्वर मुंडा और महावीर पुराण ने किया. मौके पर संरक्षक हीरालाल दास, निशांत भेंगरा, प्रेम पूर्ति, रितेश गुप्ता, जॉन कमल, राजेश मुंडा, श्रेया कुमारी, मिनी, चांदमनी, प्रभा, जीविका व सरिता कुमारी सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubham haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >