कांग्रेस नेताओं ने किया मनोनीत बोदरा के पक्ष में जनसंपर्क

कांग्रेस के नेताओं ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोनीत बोदरा के पक्ष में बुधवार को शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया.

खूंटी. नगर पंचायत चुनाव को लेकर खूंटी जिला कांग्रेस के नेताओं ने अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोनीत बोदरा के पक्ष में बुधवार को शहर में जनसंपर्क अभियान चलाया. जनसंपर्क अभियान सब्जी मार्केट से शुरू होकर डीएवी रोड से होते हुए डाक बंगला रोड, भगत सिंह चौक से गुजरते हुए अपने कार्यालय तक पहुंचा. इस दौरान जनसंपर्क में शामिल कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया और नगर पंचायत चुनाव को लेकर अपनी बात रखी. जनसंपर्क अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं और सुझाव साझा किया. अभियान में शामिल प्रतिनिधियों ने जनता को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर समाधान के लिए उठाया जाएगा. जिलाध्यक्ष रवि मिश्र ने कहा कि जनसंपर्क के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला. बड़ी संख्या में लोगों ने अभियान में भाग लेकर अपना समर्थन जताया. अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता से सीधा संवाद स्थापित कर नगर पंचायत चुनाव में जनभागीदारी को मजबूत करना रहा. मौके पर सांसद प्रतिनिधि पांडेया मुंडा, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विल्सन तोपनो, जिला प्रवक्ता रविकांत मिश्रा, जुनैद खान, नगर पंचायत अध्यक्ष गुलाम गौश, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमिर हुसैन, विलसन बोदरा, ऋतुराज झा, गोपाल भगत, देवेंद्र महतो, अनमोल होरो, सुनील बोदरा, जय साहू सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >