ड्राई जोन में वैकल्पिक माध्यम से पेयजल उपलब्ध करायें : खूंटी डीसी

खूंटी डीसी ने जल जीवन मिशन की बैठक में निर्देश दिए कि ड्राई जोन वाले गांवों में तत्काल वैकल्पिक माध्यम से सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जाए.

खूंटी. समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार को उपायुक्त मो जावेद हुसैन की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन, जल शक्ति अभियान और पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की बैठक की गयी. बैठक में उपायुक्त ने जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत संचालित योजनाओं की जानकारी ली. उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत बहु ग्रामीण जलापूर्ति योजना और एकल ग्रामीण जलापूर्ति योजना के तहत निर्माणाधीन सभी जलमीनारों तथा पेयजल योजनाओं की वास्तविक स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि जिन टोलों और गांवों में पेयजल की समस्या है, वहां तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करायें. हर घर जल से वंचित शेष गांवों में एक माह के भीतर कार्य पूर्ण करें.

उपायुक्त ने 16वें वित्त आयोग की राशि से पंचायतों में प्लास्टिक सेग्रीगेशन सेंटर का निर्माण करने के लिए कहा. मुरहू प्लास्टिक वेस्ट सेंटर को शीघ्र संचालित करने के लिए विद्युत विभाग से समन्वय स्थापित करने तथा ट्राइसाइकिल वेस्ट कलेक्शन वैन का नियमित और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. वहीं अगले माह तक स्वच्छता संबंधी कार्यों में प्रगति लाने के लिए कहा. बैठक में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार प्रकाश, सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनिशा कुजूर, कार्यपालक अभियंता, पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल मनीष कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >