बुंडू में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने लगाया जोर, प्रचार वाहन से होने लगी है शोर

चुनावी कार्यालय खोलकर अपने समर्थकों के साथ सभी वार्ड क्षेत्र में घूम-घूम करके वोट मांग रहे हैं.

बुंडू. नगर निकाय चुनाव को लेकर बुंडू में कुल सात अध्यक्ष पद के प्रत्याशी है. उन्होंने सभी चुनावी कार्यालय खोलकर अपने समर्थकों के साथ सभी वार्ड क्षेत्र में घूम-घूम करके वोट मांग रहे हैं. सभी प्रत्याशियों का प्रचार वाहन प्रचार होने लगी है. कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शंकर सिंह मुंडा और भोलू रविवार को चुनावी कार्यालय खोला और प्रचार अभियान तेज किया. अध्यक्ष पद के प्रत्याशी कृष्णा मुंडा अपने समर्थकों के साथ ब्लॉक कॉलोनी बेसरा टोली,महावीर मंदिर गली, थाना टोली आदि क्षेत्रों में घर घर जाकर एक मौका देने की अपील की, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी जितेंद्र उरांव ने बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ महिला पुरुष को लेकर फुलवार टोली, आदर्श नगर, पावर हाउस कॉलोनी, बीचका टोली, कटहल टोली, में बदलाव के लिए वोट मांगा. एनडीए के समर्थित प्रत्याशी राजेश उरांव ने बीजेपी अपने घटक दल आजसू जदयू के कार्यकर्ताओं के साथ पुनः सेवा का मौका देने की अपील को लेकर घर-घर में वोट मांग रहे हैं. अध्यक्ष पद के प्रत्याशी विजय बडाईक ने काली मंदिर चौक, पुराना बाजार, नवरात्रि टोली में जनसंपर्क अभियान चलाया. अध्यक्ष पद के प्रत्याशी घासीराम उरांव ने नवाडीह टोली, मांझी टोली, फुलवार टोली, मस्जिद मोहल्ला, आदि क्षेत्र में दौरा कर एक मौका देने की अपील की. अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रितेश पातर ने भी अपने समर्थकों के साथ चौक चौराहा में हाथ जोड़कर के वोट मांगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand ram mahto

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >