सदर अस्पताल का निरीक्षण करते उपायुक्त और अन्य | Prabhat Khabar Network

मरीजों की शिकायत सुनने अस्पताल पहुंचे डीसी, दवाओं की कमी पर डॉक्टरों को दिया बड़ा निर्देश

खूंटी उपायुक्त ने सदर अस्पताल का निरीक्षण कर चिकित्सकों को केवल उपलब्ध दवाएं लिखने और स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार के कड़े निर्देश दिए हैं।

खूंटी. उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने शनिवार को सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का जायजा लेते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं और व्यवस्थाओं की जानकारी ली. उन्होंने वार्डों के संचालन, चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति तथा मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. ओपीडी, वार्ड, इमरजेंसी और ओटी का भी निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान दवाओं की उपलब्धता और स्टॉक की जांच की गयी. कुछ ऐसी दवाएं अस्पताल में उपलब्ध नहीं मिलीं, जिन्हें चिकित्सकों ने मरीजों के लिए लिखी थीं. इस पर उपायुक्त ने चिकित्सकों को अस्पताल में उपलब्ध दवाएं ही लिखने का निर्देश दिया. साथ ही अधिक खपत वाली दवाओं का पर्याप्त स्टॉक रखने को कहा.

साफ-सफाई और मरीजों की सुविधाओं पर जोर

उपायुक्त ने अस्पताल परिसर और शौचालयों की नियमित साफ-सफाई, मेडिकल वेस्ट के उचित प्रबंधन, पेयजल और मरीजों के परिजनों के लिए बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. अस्पताल के विभिन्न स्थानों पर साइनेज बोर्ड लगाने और अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित करने पर भी जोर दिया. चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को रोस्टर के अनुसार अस्पताल में उपस्थित रहने का निर्देश दिया.

उन्होंने आइसीयू के बेहतर संचालन के लिए पीएसए प्लांट को शीघ्र चालू करने को कहा. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने इलाजरत मरीजों से मुलाकात कर स्वास्थ्य सुविधाओं और भोजन की जानकारी ली. मरीजों ने नियमित रूप से भोजन मिलने की बात कही.

जांच घर के बाहर लगेगा सभी जांच का रेट चार्ट

लैब के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने जांच घर के बाहर सभी जांचों की दरों का रेट चार्ट प्रदर्शित करने का निर्देश दिया. उन्होंने मरीजों को सैंपल देने के लिए अनावश्यक इंतजार नहीं कराने और अतिरिक्त कलेक्शन सेंटर की व्यवस्था करने की बात कही. मरीजों को होने वाली परेशानियों का समाधान करने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिये.

उपायुक्त ने कहा कि सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है. कर्मचारियों की कमी दूर करने के लिए भी प्लानिंग की जा रही है. मौके पर सिविल सर्जन डॉ ललित रंजन पाठक, उपाधीक्षक डॉ आनंद किशोर उरांव, अस्पताल प्रबंधक, डीडीएम, डीपीसी समेत अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >