महाशिवरात्रि को लेकर आम्रेश्वर धाम में तैयारियां अंतिम चरण पर

महाशिवरात्रि को लेकर अंगराबारी स्थित आम्रेश्वर धाम में तैयारियां शुरू हो गयी है.

खूंटी. महाशिवरात्रि को लेकर अंगराबारी स्थित आम्रेश्वर धाम में तैयारियां शुरू हो गयी है. मंदिर परिसर स्थित सभी मंदिरों का रंग-रोगन और साफ-सफाई का कार्य तेजी से चल रहा है. पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है. बाबा आम्रेश्वर धाम प्रबंध समिति के अध्यक्ष ज्ञानेंद्र नाथ शहदेव ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर जिले सहित झारखंड के विभिन्न हिस्सों और अन्य राज्यों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष साफ-सफाई और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये जा रहे हैं. महामंत्री मनोज कुमार ने बताया कि आम्रेश्वर धाम में स्वयंभू महादेव की पूजा होती है, जिसकी विशेष मान्यता है. महाशिवरात्रि के दिन जलाभिषेक के लिए लंबी कतारें लगती हैं. संभावित भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग, पेयजल व्यवस्था और सुव्यवस्थित दर्शन की तैयारी की जा रही है. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस प्रशासन और वालंटियर की तैनाती की जायेगी. पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >