पत्नी के शक में गर्भवती महिला की हत्या, पति गिरफ्तार; धारदार हथियार से किया वार

खूंटी के मुरहू में एक गर्भवती महिला की उसके पति ने धारदार हथियार से हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. जानें पूरी घटना की जानकारी.

खूंटी. मुरहू थाना क्षेत्र के पंगुरा गांव में एक महिला की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गयी. घटना शनिवार की बतायी जा रही है. मृतका की पहचान गांव के सागर ओड़ेया की पत्नी सिनीता सरूकद (19) के रूप में की गयी है. हत्या के आरोप में पुलिस ने पति सागर ओड़ेया को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, मृतका करीब आठ माह की गर्भवती भी थी.

पत्नी के किसी से बात करने का था शक

जानकारी के अनुसार, सागर की दो पत्नियां हैं और सिनीता सरूकद करीब डेढ़-दो महीने से उसके साथ पत्नी के रूप में रह रही थी. सागर को शक था कि उसकी पत्नी सिनीता किसी से बात करती है. इसी शक को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था. आरोप है कि इसी दौरान सागर ने धारदार हथियार से वार कर सिनीता की हत्या कर दी. घटना के बाद वह फरार हो गया.

पुलिस ने आरोपी पति को किया गिरफ्तार

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा, मुरहू थाना प्रभारी नॉवेल गोडविन केरकेट्टा और पुलिस बल मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया. वहीं आरोपी पति को छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

घटनास्थल से सबूत एकत्रित किये

पुलिस ने घटनास्थल से सैंपल सहित अन्य सबूत एकत्रित किये हैं. पुलिस हत्या के कारणों और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

डेढ़-दो माह से पत्नी के रूप में रह रही थी सिनीता

जानकारी के अनुसार, मृतका और आरोपी के बीच पिछले एक-दो साल से प्रेम संबंध था. इसके बाद सामाजिक तौर पर लगभग डेढ़-दो माह से सिनीता सागर के साथ पत्नी के रूप में रह रही थी. परिजनों के अनुसार, मृतका लगभग आठ माह की गर्भवती थी.

एसडीपीओ ने गिरफ्तारी की पुष्टि की

इस संबंध में एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा ने बताया कि शनिवार को घटना हुई है और हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >