पीएम श्री कस्तूरबा विद्यालय का बेहतर प्रदर्शन

पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सलगाडीह तमाड़ ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का परिचय दिया है.

तमाड़. पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, सलगाडीह तमाड़ ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का परिचय दिया है. वर्ष 2025 की इंटरमीडिएट कला संकाय की परीक्षा में विद्यालय का परिणाम 100% रहा. कुल 57 छात्राओं ने परीक्षा दी थी और जिसमें 56 छात्राएं प्रथम श्रेणी व एक छात्रा द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुईं. खुशबू कुमारी, पिता दिलीप कुमार महतो ने 500 में 447 अंक (89.4%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है. वहीं, निशा कुमारी, पिता स्व. गोविंद सिंह मुंडा ने 430 अंक (86%) के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया. किरण कुमारी, पिता रमेश हजम ने 429 अंक (85.8%) अर्जित कर तृतीय स्थान पर रहीं. विद्यालय की वार्डन रीता बाड़ाइक, लेखपाल गणपति महतो, अंशकालिक शिक्षक रंजीत कुमार मोदक सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व कर्मचारियों ने बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shubham haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >