प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते एसपी | Prabhat Khabar Network

खूंटी में PLFI उग्रवादी धराया: लेवी वसूलने निकला था; पुलिस ने देसी कट्टा-कारतूस के साथ दबोचा, मोबाइल में मिला जंगी ऐप

खूंटी पुलिस ने हथियार और लेवी मांगने वाले PLFI उग्रवादी बजेंद्र महतो को गिरफ्तार किया है. उसके पास से देसी रिवाल्वर, कारतूस और बाइक बरामद की गई है. उग्रवादी के मोबाइल में लेवी मांगने वाला जंगी ऐप भी मिला है.

खूंटी. जिला पुलिस ने हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उसकी पहचान जरियागढ़ थाना क्षेत्र के निधिया निवासी बजेंद्र महतो के रूप में की है. पुलिस के अनुसार, वह पीएलएफआई से जुड़ा उग्रवादी है. उसके पास से एक देसी रिवाल्वर, दो जिंदा कारतूस, एक बाइक और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है.

एसपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी जानकारी

इसकी जानकारी एसपी ऋषभ गर्ग ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में दी. एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि रनिया थाना क्षेत्र में एक पीएलएफआई उग्रवादी हथियार के साथ घूम रहा है और लोगों से लेवी की मांग कर रहा है. सूचना के आधार पर एसआईटी का गठन किया गया.

देसी रिवॉल्वर, कारतूस और बाइक बरामद

एसआईटी ने रनिया थाना क्षेत्र के कोंटागेर से गरई जाने वाले रास्ते पर छापेमारी की. इसी दौरान पुलिस ने बजेंद्र महतो को गिरफ्तार कर लिया. तलाशी के दौरान उसके पास से हथियार, कारतूस, बाइक और मोबाइल फोन बरामद किए गए. एसपी ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के मोबाइल फोन में जंगी ऐप मिला है. पुलिस के अनुसार, पूर्व में भी पीएलएफआई उग्रवादियों द्वारा इस ऐप का इस्तेमाल किए जाने की जानकारी सामने आई है. पुलिस का कहना है कि इस ऐप का उपयोग लोगों से लेवी मांगने के लिए किया जाता है.

ये भी पढ़ें: खूंटी: मानसिक रोगियों के अधिकारों पर जागरूकता, DLSA बोला - बीमार नहीं, सम्मान के हकदार हैं, मुफ्त मिलेगी कानूनी मदद

उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई

एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि किसी भी व्यक्ति, व्यापारी या संवेदक से लेवी मांगने वाले उग्रवादियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि जिले में उग्रवादी गतिविधियों पर पुलिस की लगातार नजर है. गिरफ्तारी अभियान में तोरपा एसडीपीओ विजय कुमार सिंह, रनिया थाना प्रभारी श्यामल कुंभकार, सअनि अशोक कुमार महतो और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

ये भी पढ़ें: खूंटी : चावल-दाल से लेकर हरी सब्जियों तक, पोषण रंगोली के जरिए ग्रामीणों को बताया संतुलित आहार का महत्व

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >