जल, जंगल व जमीन बचाने का लिया संकल्प

जल, जंगल, जमीन बचाओ आदिवासी मूलवासी समिति की बैठक

प्रतिनिधि, कर्रा.

जल, जंगल, जमीन बचाओ आदिवासी मूलवासी समिति की बैठक रविवार को कर्रा बगीचा में हेमंत तोपनो की अध्यक्षता में हुई. जिसमें जमीन को दलालों से बचाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया. सभी ने कहा कि जमीन दलाल हमारे पूर्वजों की जमीन को छीनना चाहते हैं. जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए अपना प्राण का बलिदान देना होगा तो देंगे. बैठक में जनगणना में सभी को बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया. इस अवसर पर आदिवासी मूलवासी जल, जंगल, जमीन बचाओ कर्रा प्रखंड समिति का गठन किया गया. जिसमें सर्वसम्मति से सुशील तोपनो को अध्यक्ष चुना गया. वहीं उपाध्यक्ष संजय मुंडा, सचिव सुधीर चंद्र होरो, उपसचिव बिरसा संगा, कोषाध्यक्ष अमित होरो, मीडिया प्रभारी निर्मल होरो और अनूप लकड़ा, सलाहकार महेंद्र भगत, रोशन उरांव, खातिर होरो, विजय कच्छप, मंगल होरो, अगुस्टीन छात्रधम, हरि उरांव, बंधन होरो, बसंत बालमुचु, गंदुर मुंडा को बनाया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष जोनसन होरो, रिझू महतो, अजीत मुंड़ा, संदीप हेरेंज, जोसेफ होरो, शिबू होरो, फूलमनी आइंद, कुमुदिनी आइंद, सुषमा चौरिया, सिलसिलिया एक्का, रोहित मुंडा, आशीष होरो सहित अन्य उपस्थित थे.

जल, जंगल, जमीन बचाओ आदिवासी मूलवासी समिति की बैठकB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >