तोरपा. तपकारा थाना क्षेत्र के कमड़ा गांव के पास सोमवार को पिकअप वैन और बाइक की टक्कर में दो युवक घायल हो गए. घायलों की पहचान कमड़ा बड़का टोली निवासी सिल्वस्टर तोपनो (32) और कमड़ा अंबा टोली निवासी मसीहदास गुड़िया (30) के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, दोनों एक बाइक पर सवार होकर कमड़ा बड़का टोली की ओर जा रहे थे. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. हादसे में दोनों के पैर में गहरी चोट आई.
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से रेफरल अस्पताल तोरपा पहुंचाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल खूंटी रेफर कर दिया.
