पेसा नियमावली सरकार के लिए अग्नि परीक्षा

पेसा नियमावली के झारखंड मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान करने को लेकर खूंटी जिला के आदिवासी समुदाय में संशय की स्थिति है.

खूंटी. झारखंड सरकार द्वारा पेसा नियमावली को स्वीकृति प्रदान किये जाने पर झारखंड उलगुलान संघ के संयोजक अलेस्टेयर बोदरा ने कहा कि झारखंड सरकार के लिए यह अग्नि परीक्षा होगी. पारंपरिक ग्राम सभा के सचिव का दायित्व अगर पंचायत सचिव को सौंपा गया है और पेसा कानून के धारा 4(ण) के तहत जिला स्तर की व्यवस्था पर छठी अनुसूची के नमूना के अनुसरण को लेकर झारखंड सरकार द्वारा नियमावली में प्रावधान स्पष्ट किया गया है या नहीं, इन महत्वपूर्ण प्रावधानों पर झारखंड सरकार ने गंभीरता नहीं दिखाई तो यह निश्चय ही आदिवासियों के साथ छल होगा. उन्होंने कहा कि पेसा नियमावली के झारखंड मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृति प्रदान करने को लेकर खूंटी जिला के आदिवासी समुदाय में संशय की स्थिति है. अगर झारखंड सरकार ने पेसा कानून से संगत नियमावली नहीं बनाया है, तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >