तोरपा. अपनी लंबित मांगों को लेकर झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोईया, संयोजिका, अध्यक्ष संघ कर आह्वान पर प्रखंड की रसोईया, संयोजिका व अध्यक्ष बुधवार से हड़ताल पर चली गयी. हड़ताल के बाद सभी रसोईया, संयोजिका व अध्यक्ष प्रखंड संसाधन केंद्र पहुंची तथा अपनी मांग रखी. हड़ताल के कारण विद्यालयों में मध्यान भोजन प्रभावित हुआ. कई विद्यालयों में शिक्षकों ने मध्यान्न भोजन बना कर बच्चों को खिलाया. रसोईया, संयोजिका, अध्यक्ष संघ की अध्यक्ष रजनी लुगुन, सचिव संजू देवी आदि ने बताया कि पूर्व में संघ ने कई बार मांग-पत्र सरकार को सौंपा है, परन्तु मांग को लेकर समुचित कार्रवाई नहीं की जा रही है.
ओके ::: हड़ताल पर गयी रसोइया, संयोजिका अध्यक्ष
रसोईया, संयोजिका व अध्यक्ष बुधवार से हड़ताल पर चली गयी.
