बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक

रनिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी.

रनिया. बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को रनिया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ने की. इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित एसडीपीओ विजय कुमार सिंह ने सभी समुदायों के लोगों और शांति समिति के सदस्यों से आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ पर्व मनाने का अपील किया. उन्होंने कहा कि बकरीद आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता का पर्व है. जिसे सभी लोग मिलजुल कर शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं. उन्होंने अफवाहों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को देने के लिए कहा. मौके पर रनिया थाना के पुलिस अधिकारी सहित सभी समुदाय के लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >