मंदिर में तोड़फोड़ के बाद लोगों में आक्रोश

झारखंड के कर्रा में अज्ञात लोगों ने मंदिर में तोड़फोड़ की है. घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

कर्रा (खूंटी): कर्रा थाना क्षेत्र के सदर पंचायत अंतर्गत लौयकेल गांव में अज्ञात असामाजिक तत्वों ने देवी मंडप और मंडा मंदिर में तोड़फोड़ कर धार्मिक स्थल को क्षति पहुंचाई. घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा कि देवी मंडप की दीवार पर लगी टाइल्स और भगवान की तस्वीर को तोड़ दिया गया है. वहीं, मंडा मंदिर में लगी बिजली की तारों को भी काटकर क्षतिग्रस्त कर दिया गया था.

इसके बाद पुजारी ने तत्काल ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी. सूचना मिलते ही कर्रा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी राजू कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली और ग्रामीणों को घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया. घटना को लेकर सोमवार सुबह मंदिर परिसर में ग्रामीणों की बैठक बुलाई गई है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >