पुण्यतिथि पर सत्संग सह भंडारा का आयोजन

मुरहू के समाजसेवी दिवंगत मदन भगत की रविवार को पांचवीं पुण्यतिथि मनायी गयी.

खूंटी. मुरहू के समाजसेवी दिवंगत मदन भगत की रविवार को पांचवीं पुण्यतिथि मनायी गयी. इस अवसर पर मुरहू के महर्षि मेंही आश्रम शांतिपुरी शबरी कुटिया में विशेष सत्संग सह भंडारा का आयोजन किया गया. सत्संग के दौरान स्वामी लक्ष्मण जी महाराज ने कहा कि आज के परिवेश में सभी मनुष्यों को मन की शांति जीवन में सत्य के मार्ग पर चल कर और सदैव अपने ईश्वर का ध्यान रख कर ही मिल सकती है. अपने सत्कर्मों और परोपकार के द्वारा ही वह स्वर्ग लोक को प्राप्त करता है. मनुष्य का कर्तव्य ईश्वर भक्ति और परमार्थ दान करना है. इस दौरान दिवंगत मदन भगत की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर प्रार्थना की गयी. वहीं सैकड़ों की संख्या में लोगों को भोजन कराया गया. इस कार्यक्रम उनके पुत्र संतोष भगत, सुधीर भगत, सकलदीप भगत, पुत्री सुजाता जायसवाल सहित आश्रम के संजय कुमार, सूरजमल साव, डॉ डीएन तिवारी, बीरु कुमार, सुरेश प्रसाद, सुबोध साव, संतोष गुप्ता, सूरज गुप्ता, राम हरि साव सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >