लालच और डर से साइबर ठगी के शिकार होते हैं लोग

मुरहू के डोल्डा गांव में सोमवार को बाल कल्याण संघ, जिला बाल संरक्षण इकाई खूंटी और साइबर पीस फाउंडेशन की ओर से साइबर सुरक्षा से बचाव के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया.

ग्रामीणों को साइबर सुरक्षा की दी गयी जानकारी

प्रतिनिधि, खूंटी

मुरहू के डोल्डा गांव में सोमवार को बाल कल्याण संघ, जिला बाल संरक्षण इकाई खूंटी और साइबर पीस फाउंडेशन की ओर से साइबर सुरक्षा से बचाव के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस अवसर पर ग्रामीणों को साइबर अपराध के विभिन्न प्रकार और उससे बचने के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गयी. बाल कल्याण संघ के संजय मिश्र ने बताया कि इंटरनेट से हमें कई सुविधाएं मिलती हैं, लेकिन इसके साथ कुछ खतरे भी जुड़े हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया साइट्स पर अपनी निजी जानकारी और फोटो को सुरक्षित रखना, अजनबी लोगों से बातचीत में सावधानी बरतना और संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करें. ऑनलाइन लेन-देन में भरोसेमंद एप्स जैसे का ही उपयोग करें. ओटीपी और बैंक पिन की जानकारी किसी को नहीं दें. उन्होंने बच्चों को ऑनलाइन गेम और चैट करते समय निजी जानकारी साझा नहीं करने की अपील की. किसी प्रकार की समस्या होने पर माता-पिता और पुलिस को जानकारी दें. विनीत कुमार ने कहा कि तकनीकी समाधान और सरकारी नीतियां मिलकर ही साइबर सुरक्षा को मजबूत बना सकती हैं. उन्होंने बताया कि सरकार ने राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा नीति 2020 और डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल जैसे कदम उठाए हैं, ताकि डिजिटल दुनिया को सुरक्षित बनाया जा सके. शुभी चतुर्वेदी ने कहा कि आजकल ग्रामीण इलाकों में ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. विशेष रूप से ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों के नाम पर कई फ्रॉड योजनाएं के नाम पर साइबर अपराधी ग्रामीणों को सस्ते दामों पर ट्रैक्टर देने का लालच देकर ठगी कर रहे हैं. कार्यक्रम में बाल कल्याण संघ के ओम प्रकाश तिवारी अंजनेय रॉय संगीता देवी सहित कई पंचायत प्रतिनिधि भी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >