खूंटी सिविल कोर्ट में लगी राष्ट्रीय लोक अदालत, 7875 मामले निष्पादित

राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 7875 मामलों का निष्पादन किया गया.

खूंटी. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को स्थानीय खूंटी व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष रसिकेश कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. इस अवसर पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खूंटी के सचिव कमलेश बेहरा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 7875 मामलों का निष्पादन किया गया. वहीं कुल पांच करोड़, 75 लाख, 57 हजार 171 रुपये का सेटलमेंट किया गया. राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 11 बेंच का गठन किया गया था. जिनमें पांच कार्यपालक पीठ भी शामिल था. इन बेंच के माध्यम से न्यायालय में लंबित मामलों एवं प्री-लिटिगेशन से संबंधित मामलों का निस्तारण किया गया. लोक अदालत में दीवानी और फौजदारी न्यायालय के सुलहनीय, बैंक ऋण, मोटरयान दुर्घटना दावा, नगर पंचायत, परिवहन विभाग, वन विभाग तथा उत्पाद विभाग से संबंधित मामले, एनआई एक्ट, बिजली से संबंधित मामले सहित अन्य मामलों की सुनवाई की गयी. लोक अदालत के प्रथम बेंच में जिला जज प्रथम राकेश कुमार मिश्रा, पैनल अधिवक्ता मुकुल कुमार पाठक और शशिकला कुमारी, द्वितीय बेंच में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अर्जुन साव, पैनल अधिवक्ता मदन मोहन राम और ममता सिंह, तृतीय बेंच में अनुमंडलीय न्यायिक दंडाधिकारी विद्यावती कुमारी, पैनल अधिवक्ता आशीष कुमार और सुमित कुमार कश्यप, चतुर्थ बेंच में न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम अमित आकाश सिंहा, पैनल अधिवक्ता जुनूल होरो और मिलन कुमार दास, पंचम बेंच में स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष केके सिंह, सदस्य मधु चंदा कुमारी और रूबी कुमारी, षष्ठम बेंच में उपभोक्ता फोरम की अध्यक्ष रीता मिश्रा, सदस्य सुरेश कुमार राय और राधा रानी ने सुनवाई की. इसके अतिरिक्त विभिन्न कार्यपालक विभागों के अधिकारी और सदस्यों का पांच बेंच का गठन किया गया था.

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया

पांच करोड़, 75 लाख, 57 हजार का सेटेलमेंटB

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >