संसद के घेराव में शामिल होंगे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता

16 मार्च 2026 को भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर दिल्ली में संसद घेराव किया जायेगा.

खूंटी. सांसद कालीचरण मुंडा के आवासीय कार्यालय में शनिवार को जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आमिर हुसैन ने कहा कि हाल ही में सबमिट में हुए आंदोलन के दौरान युवा कांग्रेस के साथियों को जेल भेजा गया. यह लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन है. इसके विरोध में 16 मार्च 2026 को भारतीय युवा कांग्रेस के आह्वान पर दिल्ली में संसद घेराव किया जायेगा. उन्होंने कहा कि इसमें खूंटी के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे. इसके बाद सांसद के आवास के समक्ष भी विरोध-प्रदर्शन किया जायेगा. उन्होंने कहा कि प्रस्तावित इंडो-यूएस ट्रेड डील सीधे तौर पर भारत के किसानों के हितों के खिलाफ है. इस समझौते में भारत की विदेश नीति से समझौता किया जा रहा है और देश के अहम फैसले अमेरिका के इशारे पर लिए जा रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >