तोरपा के कनकलोया में जल अर्पण कार्यक्रम

तोरपा प्रखंड के कनकलोया गांव में जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

तोरपा. जल महोत्सव अभियान के तहत शनिवार को तोरपा प्रखंड के कनकलोया गांव में जल अर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बीडीओ नवीन चंद्र झा ने नल से जल भरकर जल अर्पण किया. इस अवसर पर उन्होंने लोगों को जल के महत्व के बारे में बताया तथा लोगों को जल संरक्षण के लिए प्रेरित किया. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो, कनीय अभियंता आशीष खलखो, जिला समन्वयक जयंत कुमार, प्रखंड समन्वयक प्रियंका तोपनो सहित जल सहिया व स्थानीय लोग उपस्थित थे. मालूम हो कि कनकलोया में हर घर में नल से जल की आपूर्ति की जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >