स्कूलों की जर्जर स्थिति की सदन में रखी समस्या

राज्य सहित खूंटी के ग्रामीण इलाकों में जर्जर प्राथमिक और उत्क्रमित विद्यालयों की स्थिति को रखा.

खूंटी. खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने विधानसभा में राज्य सहित खूंटी के ग्रामीण इलाकों में जर्जर प्राथमिक और उत्क्रमित विद्यालयों की स्थिति को रखा. उन्होंने स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के माध्यम से सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया है. विधायक ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों के कई विद्यालय भवन अत्यंत दयनीय स्थिति में पहुंच चुके हैं. अनेक स्कूलों में पुट्टी, रंगाई-पुताई तथा आवश्यक मरम्मत की तत्काल जरूरत है, जबकि कुछ भवन इतने पुराने और क्षतिग्रस्त हो चुके हैं कि वहां नये भवनों का निर्माण कराना अनिवार्य हो गया है.

कर्मियों ने विधायक का आभार जताया

खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा द्वारा विधानसभा में पर्यटन स्थलकर्मियों की समस्याओं को उठाने पर कर्मियों ने उनके प्रति आभार जताया है. विधायक ने झारखंड के ग्रामीण इलाकों के जलप्रपातों पर कार्यरत कर्मियों की समस्याओं को सदन में रखा था. उन्होंने पर्यटन स्थलकर्मियों के लिए आवश्यक सुविधाओं की मांग की थी. सदन में आवाज उठाये जाने के बाद पर्यटन कर्मियों का एक प्रतिनिधिमंडल रांची स्थित विधायक आवास पहुंचा और उनसे मुलाकात कर आभार व्यक्त किया. प्रतिनिधिमंडल में बालेश्वर बेदिया, राजकिशोर प्रसाद, सचिन पूर्ति, जगेश्वर अहीर, बचन नाग, दुर्गा भेंगरा, असीशन हपदगड़ा, हरिचरण बेदिया सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >