खूंटी में SIR पर बड़ा फैसला, अब 30 सितंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

भारत निर्वाचन आयोग ने SIR के तहत दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दिया है. अब पात्र भारतीय नागरिक फॉर्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं. विस्तृत जानकारी और प्रक्रिया जानने के लिए पढ़ें.

खूंटी. एसआइआर के तहत दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि भारत निर्वाचन आयोग ने बढ़ाकर 30 सितंबर 2026 कर दी है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची में नाम नहीं होनेवाले पात्र भारतीय नागरिक इसीआइएनइटी या संबंधित बीएलओ के माध्यम से फॉर्म-6 व आवश्यक घोषणा पत्र जमा कर नाम जुड़वा सकते हैं.

नाम, पता या अन्य विवरण में सुधार व स्थानांतरण के लिए फॉर्म-8 तथा किसी नाम पर आपत्ति या विलोपन के लिए फॉर्म-7 का उपयोग किया जा सकता है.उपायुक्त ने बताया कि खूंटी, अड़की और मुरहू के कुछ गांवों में जनजातीय समुदाय के लोगों द्वारा इन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं करने की जानकारी मिली है. उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से ऐसे पात्र नागरिकों को जागरूक कर नाम दर्ज कराने में सहयोग की अपील की.

एसआइआर के तहत मतदान केंद्रों पर नोटिस, सुनवाई, दावा-आपत्ति के निस्तारण और दस्तावेजों का सत्यापन जारी है. इआरओ व एइआरओ द्वारा जन्म प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट, शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, स्थायी निवास, जाति व वन अधिकार प्रमाण-पत्र समेत निर्धारित दस्तावेजों की जांच की जा रही है. उपायुक्त ने पात्र नागरिकों से समय रहते नाम व विवरण जांचने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >