नो हेलमेट नो पेट्रोल का अभियान चला

गुरुवार को जिला के सभी पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का अभियान चलाया गया.

खूंटी. सड़क सुरक्षा माह के तहत जिला परिवहन पदाधिकारी हरिशंकर बारिक के निर्देश पर गुरुवार को जिला के सभी पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट नो पेट्रोल का अभियान चलाया गया. इस दौरान जिला के सभी पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के वाहन परिचालित कर रहे लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित किया गया. वहीं उन्हें सड़क सुरक्षा के संबंध में जानकारी दी गयी. पेट्रोल पंप के अंतर्गत कार्यरत कर्मियों को भी यातायात नियमों के विषय में बताया गया. वहीं दो पहिया वाहन के चालकों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने का अनुरोध किया गया. सड़क सुरक्षा माह के तहत कर्रा, लोधमा, हुटार, कालामाटी में जागरूकता वाहन के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी गयी. इस अवसर पर पेट्रोल पंप, प्रमुख चौक चौराहों में लोगों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों से संबंधित पंपलेट वितरित किये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >