कर्रा. कर्रा प्रखंड के सिरका गांव में सोमवार को 25 केवी के नए बिजली ट्रांसफार्मर का उद्घाटन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अल्बर्ट तिग्गा ने फीता काटकर किया. नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद गांव में दोबारा बिजली आपूर्ति बहाल हो गयी.
एक माह से खराब था ट्रांसफार्मर
बताया गया कि सिरका गांव में लगा 25 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले एक माह से खराब था. इससे ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा था. ग्रामीणों ने अपनी समस्या कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अल्बर्ट तिग्गा को बतायी.
इसके बाद उन्होंने बिजली विभाग के एसडीओ से समन्वय स्थापित कर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया. ट्रांसफार्मर लगाए जाने के बाद गांव में बिजली आपूर्ति फिर से शुरू हो गयी.
मौके पर हेरमन बाखला, मंगल लिंडा, बुधवा बाखला, लखन महतो, सागर महतो, सुमन खलखो, नंदू बाखला, बाया संगा समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे.
