खूंटी. नेपाल में आई भीषण बाढ़ से हुई भारी जनहानि को लेकर शनिवार को मुरहू स्थित श्योर सक्सेस कोचिंग सेंटर में शोक सभा का आयोजन किया गया.
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक सकलदीप भगत ने प्राकृतिक आपदा में जान गंवाने वाले सभी लोगों के प्रति भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित किया. उन्होंने कहा कि नेपाल में आई यह त्रासदी बेहद हृदयविदारक है.
उन्होंने लापता लोगों के शीघ्र सुरक्षित मिलने की प्रार्थना की. इस अवसर पर संस्थान के विद्यार्थियों ने मृत व्यक्तियों के आत्मा की शांति और उनके परिजनों को हिम्मत प्रदान करने के लिए ईष्वर से प्रार्थना किया.
