जरूरतमंद बच्चों को मिला स्कूल किट

“घर-घर शिक्षा का ज्योति मिशन” के तहत जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूल किट का वितरण किया गया.

तोरपा. विधायक सुदीप गुड़िया के तपकरा स्थित आवासीय जनसेवा केन्द्र में आईएसएफ इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से “घर-घर शिक्षा का ज्योति मिशन” के तहत जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूल किट का वितरण किया गया. कुल 25 बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, किताब, पेन-पेंसिल सहित आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराई गयी. कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना और उन्हें शिक्षा के प्रति प्रेरित करना था. आयोजकों ने कहा कि शिक्षा ही समाज को आगे बढ़ाने का सबसे सशक्त माध्यम है. बच्चों को शुरुआती स्तर पर सहयोग मिलना उनके भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. इस अवसर पर विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि इस तरह की पहल से न केवल बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह बढ़ता है, बल्कि समाज में भी शिक्षा के महत्व को लेकर जागरूकता आती है. जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है. बच्चों से मन लगाकर पढ़ाई करने का आह्वान करते हुए हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया गया. कार्यक्रम में तपकरा मुखिया रोशनी गुड़िया, एलएस स्कूल तपकरा की निर्देशिका शिरिन गुड़िया, वार्ड सदस्य सुशील गुड़िया, जोलेन बरला, राजा गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SATISH SHARMA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >