खूंटी में खेल प्रतिभाओं का शक्ति प्रदर्शन, तीरंदाजी में इन खिलाड़ियों ने जीते पदक

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खूंटी में हॉकी और तीरंदाजी प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, 400 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा. जानिए प्रतियोगिता के परिणाम और पूरी जानकारी.

खूंटी. राष्ट्रीय खेल दिवस और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर हॉकी और तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने दीप प्रज्वलित कर और मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया. उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया.

उन्होंने खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया. उपायुक्त ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि इससे अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है. उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास एवं मेहनत के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया. प्रतियोगिता में लगभग 400 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है. प्रतियोगिता का समापन 30 अगस्त को होगा.

तीरंदाजी प्रतियोगिता के परिणाम

तीरंदाजी के इंडियन राउंड अंडर-11 बालक वर्ग में उदय पहान प्रथम, सर्वेस मिंज द्वितीय और अर्पित कुमार तृतीय स्थान पर रहे. इंडियन राउंड अंडर-14 बालक वर्ग में हरसिंह मुंडू प्रथम, भावनाथ कुमार राम द्वितीय और जतीन कुमार तृतीय रहे. इंडियन राउंड बालिका वर्ग में एपिल टूटी प्रथम रहीं. इंडियन राउंड अंडर-17 बालक वर्ग में बिरसा मुंडू प्रथम, अपूर्व कुमार रवि द्वितीय और चेतन टूटी तृतीय स्थान पर रहे. इंडियन राउंड अंडर-17 बालिका वर्ग में ईशा कुमारी प्रथम, साक्षी लाल द्वितीय और लक्ष्मी परधियार तृतीय रहीं. रिकर्व अंडर-14 बालक वर्ग में अंश बारला प्रथम, अदीप कुमार द्वितीय और आयोन टूटी तृतीय स्थान पर रहे. रिकर्व अंडर-17 बालिका वर्ग में वर्षा कच्छप प्रथम और नित्य नूतन तोपनो द्वितीय रहीं.

कंपाउंड अंडर-17 बालक वर्ग में सिद्धार्थ राम प्रथम, सुमित कुमार महतो द्वितीय और ईमान संगा तृतीय स्थान पर रहे. जिला खेल पदाधिकारी राजेष कुमार चौधरी ने खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया. मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया, सांसद प्रतिनिधि नइमुद्दीन खान, पीटर मुंडू उपस्थित रहे. आयोजन को सफल बनाने में जिला खेल समन्वयक राहुल कुमार, कोच लालमिंगाकिमी खेयांगते, सुषांति हेरेंज, बिबियानी कोनगाड़ी, दषरथ महतो, रोशन कुमार, बोगन मुंडा, शुभम राम, बलराम अधिकारी, सज्जन पासवन सहित अन्य उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >