आधुनिकता में जीना है, पर संस्कृति को छोड़ना नहीं है : सुदीप गुड़िया

विधायक सुदीप गुड़िया ने बुधवार को तोरपा प्रखंड परिसर में ग्राम प्रधानों के बीच वाद्य यंत्रों का वितरण किया.

तोरपा. झारखंड की संस्कृति को बढ़ावा देने तथा इसे संरक्षित करने के उद्देश्य से तोरपा के विधायक सुदीप गुड़िया ने बुधवार को तोरपा प्रखंड परिसर में ग्राम प्रधानों के बीच वाद्य यंत्रों का वितरण किया. उनके बीच मुंडा मांदर, नागपुरिया मांदर, काठ ढोल, नगाड़ा, शहनाई, बांसुरी, घुंघरू आदि का वितरण किया गया. कुल 12 सेट वाद्य यंत्र का वितरण किया गया. मौके पर विधायक सुदीप गुड़िया ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार अबुआ सरकार है, जो सिर्फ बोलती नहीं, करती भी है. उन्होंने कहा कि वाद्य यंत्र का सिर्फ उपयोग नहीं करना है, बल्कि आने वाली पीढ़ी को बताना एवं सिखाना भी है, क्योंकि गीत एवं संगीत में हमारी संस्कृति छिपी है. कहा कि आधुनिकता को अपनाने में हम अपनी संस्कृति को खो रहे हैं. विधायक ने कहा कि हमें आधुनिकता में जीना है, पर संस्कृति को छोड़ना नहीं है. कार्यक्रम का संचालन बीपीओ नरेंद्र कुमार ने किया. मौके पर जिप अध्यक्ष मसीह गुड़िया, प्रमुख रोहित सुरीन, उपप्रमुख संतोष कर, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद राम, सीओ पूजा बिन्हा, प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टर उपुल बहा मुर्मू, अंकिता कुमारी, झामुमो नेता प्रदीप केशरी, मोजीर अंसारी, मुखिया बुधराम कंडुलना, अनास्तसिया आईंद, आगाथा भेंगरा, प्रतिमा तिरु, प्रखंड स्तरीय हातु सभा संघ के अध्यक्ष उम्बलन तोपनो, एमानुएल तोपनो, श्याम आईंद, कालिया मुंडा, नंदू भेंगरा, समाजसेवी संतोष गंझु आदि मौजूद थे.

विधायक ने कई गांवों के प्रधानों के बीच किया वाद्य यंत्र का वितरण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >