बुंडू. स्थानीय विधायक विकास कुमार मुंडा ने सोमवार को बुंडू प्रखंड के मधुकामा गांव में चेक डैम निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. यह चेक डैम प्राक्कलित राशि 62 लख रुपए की लागत से से बनायी जायेगी. शिलान्यास के पश्चात ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक विकास कुमार मुंडा ने कहा यह परियोजना क्षेत्र में सिंचाई सुविधा किसानों के लिए लाभकारी होगी. उन्होंने आगे कहा कि चेक डैम के निर्माण से वर्षा जल का संरक्षण होगा और भू-जल स्तर में सुधार आएगा. इससे किसानों को खेती के लिए बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे कृषि उत्पादन बढ़ने के साथ ग्रामीणों की आय में भी वृद्धि होगी. प्रदेश की हमारी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में स्थायी और उपयोगी योजनाओं को धरातल लाने का काम कर रही है. विधायक ने ग्रामीणों की समस्या भी सुनी. इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर मुंडा, वासु सेट, प्रदीप मुंडा धनंजय महतो, अरविंद कुमार, मोनू जायसवाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
