चेक डैम का विधायक ने किया शिलान्यास

चिंचल नाला में प्रस्तावित एकल चेक डैम निर्माण कार्य का रविवार कोे खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने शिलान्यास किया.

खूंटी. खूंटी प्रखंड की डाड़ीगुटु पंचायत अंतर्गत चिंचल नाला में प्रस्तावित एकल चेक डैम निर्माण कार्य का रविवार कोे खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने शिलान्यास किया. इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को संबोधित करते हुये कहा कि चेक डैम के निर्माण से क्षेत्र के किसानों को कृषि कार्यों में काफी सहूलियत मिलेगी और सिंचाई की वर्षों पुरानी समस्या से निजात मिलेगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों के हित में निरंतर कार्य कर रही है. सरकार की प्राथमिकता है कि जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचे. विधायक ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं से जुड़ने की अपील की. कार्यक्रम की शुरुआत गांव के पाहन द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की गयी. इस अवसर पर किसानों ने कहा कि डैम बनने से सिंचाई के लिए पानी की उपलब्धता बढ़ेगी, जिससे फसल उत्पादन में वृद्धि होगी और आमदनी में इजाफा होगा. मौके पर जिला परिषद पूर्वी गुलशन सिंह मुंडा, प्रखंड प्रमुख छोटराय मुंडा, महादेव मुंडा, विधायक प्रतिनिधि डिक्सन पूर्ति, एतवा पाहन, सिंगराय मुंडा, रामचंद्र मानकी, केदार मुंडा सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >