विधायक सुदीप गुड़िया ने किया पीसीसी पथ का शिलान्यास

विधायक सुदीप गुड़िया ने बुधवार को तोरपा प्रखंड में दो पीसीसी पथ का शिलान्यास किया.

तोरपा. विधायक सुदीप गुड़िया ने बुधवार को तोरपा प्रखंड में दो पीसीसी पथ का शिलान्यास किया. उन्होंने तोरपा कुमांग पथ से गुफु चबूतरा तक तथा डिगरी बगीचा से मुखिया नगर तक पीसीसी पथ निर्माण की आधारशिला रखी. इसके पूर्व स्थानीय पाहन ने विधि विधान से पूजा की. इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सड़क विकास की पहली सीढ़ी है. रास्ता बन जाने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अगुवाई में राज्य विकास का काम तेजी से हो रहा है. उन्होंने कहा संवेदक काम में गुणवत्ता का ख्याल रखें. गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जायेगा. उन्होंने कहा कि ग्रामीण काम पर नजर रखें गड़बड़ी होने पर तुरंत बतायें, कार्रवाई की जायेगी. मौके पर मुखिया शिशिर तोपनो, दीप्ति गुड़िया, अनीता तोपनो, झामुमो युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमृत हेमरोम, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो, सचिव जयदीप तोपनो, जेम्स भेंगरा, संतोष जायसवाल, कृष्णा भगत, घासीराम गंझु,जोलेन बारला, मुकेश सिंह, अमर सिंह, अनुज गुड़िया, संजय चौनिया, विश्वनाथ सिंह, संजय नाग आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Satish sharma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >