बुंडू. विधायक विकास कुमार मुंडा ने सोमवार को बुंडू नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बुंडू नगर पंचायत के 13 वार्ड क्षेत्र के विकास के लिए 70 लाख रुपए की लागत से 12 विभिन्न विकास योजनाओं की आधारशिला रखी. इस मौके पर विधायक विकास कुमार मुंडा ने नगर पंचायत में 11 वर्षों से हो रहे विकास कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पार्षदों को विकास की लकीर को आगे बढ़ाने की अपील की. बुंडू नगर पंचायत के अध्यक्ष जितेंद्र उरांव उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ उरांव, ने बुंडू बड़ा तालाब और नगर के लोगों के लिए बृहद स्तर से पेयजल विकास योजना में आगे काम करने की घोषणा की. नगर प्रशासक शुभम पोद्दार ने नगर के सुंदरीकरण के लिए 6:30 करोड़ लागत से शीघ्र ही विकास योजना शीघ्र ही स्वीकृति मिलने की आश्वासन दिया. सिटी मैनेजर अनूप कुमार, नगर प्रबंधक निशांत जोशी तिर्की, प्रदीप मुंडा, हर्षवर्धन शर्मा,पार्षद नेपाल दास, कमला देवी, धनंजय प्रमाणिक, अरशद अंसारी, करिश्मा भगत, पूजा जायसवाल,राकेश मुछवा , राधा देवी, दिनेश भगत, अरविंद कुमार, मोनू जायसवाल आदि मौजूद थे
विधायक ने किया 12 विकास योजना का शिलान्यास
70 लाख रुपए की लागत से 12 विभिन्न विकास योजनाओं की आधारशिला रखी.
