सड़क निर्माण में गड़बड़ी की शिकायतें, विधायक ने मौके पर पहुंचकर लिया काम का जायजा

खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा ने कर्रा प्रखंड में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए.

कर्रा. खूंटी विधायक राम सूर्या मुंडा ने बुधवार को कर्रा प्रखंड क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कर्रा मिशन चौक से एफसीआई गोदाम, मदुगामा तक और कर्रा-बिरदा मुख्य सड़क से कुदा टंगरा टोली तक निर्मित सड़क का जायजा लिया.

विधायक ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता और कार्य की स्थिति को देखा. निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य से जुड़ी विभिन्न शिकायतों और समस्याओं को बताया. विधायक ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना और निर्माण कार्य से संबंधित आवश्यक जानकारी ली. उन्होंने कहा कि सड़कें ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और आवागमन के लिए महत्वपूर्ण हैं. निर्माण कार्य में गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता नहीं होना चाहिए.

उन्होंने संबंधित लोगों से निर्माण कार्य में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही. विधायक ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों और समस्याओं को संबंधित विभाग के समक्ष रखा जाएगा तथा आवश्यक कार्रवाई के लिए पहल की जाएगी. मौके पर झामुमो अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शेख फिरोज सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >