पदमपुर में ग्रामीणों की समस्याओं से अवगत हुए विधायक

कर्रा प्रखंड की हाकाजंग पंचायत के पदमपुर गांव का गुरुवार को खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने दौरा किया.

खूंटी/कर्रा. कर्रा प्रखंड की हाकाजंग पंचायत के पदमपुर गांव का गुरुवार को खूंटी विधायक रामसूर्या मुंडा ने दौरा किया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया. ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा. ग्रामीणों ने बताया कि गांव से लगभग पांच किलोमीटर के दायरे में कोई भी हाई स्कूल नहीं है. जिसके कारण बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों में जाना पड़ता है. इससे ग्रामीण छात्र-छात्राओं को पढ़ाई छोड़ने तक की मजबूरी बन जाती है. गांव में आंगनबाड़ी केंद्र तो हैं, लेकिन भवन के अभाव में उनके संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. विधायक रामसूर्या मुंडा ने कहा कि संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर मिडिल स्कूल को हाई स्कूल में उत्क्रमित कर 10वीं तक पढ़ाई की व्यवस्था की जायेगी. आंगनबाड़ी भवन निर्माण को लेकर भी शीघ्र पहल की जाएगी. वहीं ग्रामीणों के अन्य समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा. सरकार गांव से लेकर देश-विदेश तक शिक्षा प्राप्त करने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है. मौके पर पंचायत अध्यक्ष दुर्गा उरांव, लखीराज, ग्राम प्रधान फागू मुंडा, प्रधानाध्यापक शत्रुंजय कुमार, शिक्षक फ्रांसिस लकड़ा, बांधना कुमारी सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan kumar

चंदन कुमार खूंटी के ब्यूरो प्रभारी हैं और उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 16 वर्षों से अधिक का अनुभव है. उन्होंने वर्ष 2010 में खूंटी से पत्रकारिता की शुरुआत की और वर्ष 2017 में प्रभात खबर से जुड़े. लंबे समय से खूंटी जिले में सक्रिय पत्रकारिता के कारण उन्हें जिले के सामाजिक, राजनीतिक और प्रशासनिक मामलों की गहरी समझ और मजबूत पकड़ है.

चंदन कुमार नक्सली घटनाओं, आदिवासी समाज से जुड़े मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों, सामाजिक सरोकारों और जिला प्रशासन की गतिविधियों सहित जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं. क्षेत्र की जमीनी समस्याओं को सामने लाने और आम लोगों की आवाज को प्रमुखता देने वाली उनकी पत्रकारिता उनकी खास पहचान है.

खूंटी की स्थानीय परिस्थितियों और संवेदनशील मुद्दों की समझ के साथ वे तथ्यपरक और जिम्मेदार पत्रकारिता के माध्यम से महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >