सोनाहातू/राहे. राहे प्रखंड स्थित प्रजापति मैरिज हॉल में गुरुवार को विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न हुई. बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक मंटू कुमार शामिल थे. बैठक में निर्णय लिया गया कि राहे प्रखंड स्तरीय विराट हिंदू सम्मेलन आठ मार्च को शिवटंगरा मैदान में किया जायेगा. मौके पर आयोजन समिति का गठन किया गया, जिसमें कमलाकांत सिंह को संरक्षक, सैनाथ महतो, स्वामी सत्यनारायण सौमित्र को संयोजक, रंजीत कुमार को सह संयोजक, खगेश्वर महतो कोषाध्यक्ष, भुवनेश्वर महतो एवं जीतवाहन अहीर को सह कोषाध्यक्ष, योगेश्वर महतो एवं विनय कुमार महतो व्यवस्था टोली, मेघनाथ महतो एवं राजेंद्र अहीर को प्रचार टोली, राधामोहन महतो एवं दिनेश सिंह मुंडा को कार्यक्रम टोली, सुरेंद्र प्रजापति एवं सावना अहीर को आयोजन टोली एवं महिला टोली की संयोजिका सरोज देवी एवं राधिका देवी को बनाया गया.
विराट हिंदू सम्मेलन की तैयारी को लेकर बैठक
राहे प्रखंड स्थित प्रजापति मैरिज हॉल में गुरुवार को विराट हिंदू सम्मेलन के आयोजन को लेकर बैठक संपन्न हुई.
