भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रखंड में विभिन्न राजनीतिक दलों व संस्था के लोगों ने ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की
भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर मंगलवार को प्रखंड में विभिन्न राजनीतिक दलों व संस्था के लोगों ने ने कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. झारखंड मुक्ति मोर्चा तोरपा प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने एनएचपीसी गेट के पास स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के पास जमा हुए तथा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की. वक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर आदिवासी समाज को एक नयी दिशा दी और जल, जंगल, जमीन की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया. वक्ताओं ने युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया. मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष रुबेन तोपनो, जिला सह सचिव मोजीर अंसारी, प्रखंड सचिव जेम्स आइंद, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, कोषाध्यक्ष जयदीप तोपनो, मोजिर अंसारी, सुशील कोंगाड़ी, नीतीश भेंगरा, विश गुड़िया, विलियम तोपनो, जोलेन बरला आदि उपस्थित थे. तपकारा में भी झामुमो कार्यकर्ताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. मौके पर बिमल बारला, अरफा गुड़िया आदि उपस्थित थे.
युवा सरना समिति :
युवा सरना समिति तपकारा के तत्वावधान में मंगलवार को तोरपा प्रखंड के गुटूहातू गांव में धरती आबा बिरसा मुंडा का शहादत दिवस श्रद्धा व सम्मान से मनाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व जयराम पाहन ने किया. कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बिरसा मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके संघर्ष, त्याग और आदिवासी समाज के उत्थान में दिये गये योगदान को स्मरण किया. कोलाय ओड़ेया ने कहा कि बिरसा मुंडा जी का जीवन जल-जंगल-जमीन, संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था, जो आज भी समाज को प्रेरणा प्रदान करता है. कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामवासियों ने सिंगबोंगा की शिक्षा व सत्य मार्ग का अनुसरण करने तथा अपने सामाजिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक मूल्यों के संरक्षण व संवर्धन के लिए काम करने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में रौशन गुड़िया, हेराम्बी गुड़िया, बन्टी ओड़ेया, अध्यक्ष दुलारी बारला, रोहित तानी, सुनीता बारला, सेनेम बारला, सुखराम गुड़िया, अनिल गुड़िया आदि उपस्थित थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.