पोषण अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं : उपायुक्त

पोषण अभियान को जन-जन तक पहुंचाएं : उपायुक्त

खूंटी : पोषण माह के तहत उपायुक्त शशि रंजन ने पोषण अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का निर्देश दिया. पोषण अभियान से लोगों के बीच आहार और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव आयेगा. इसके लिए उन्होंने लोगों को बेहतर रूप से जागरूक करने को कहा.

उपायुक्त ने बताया कि 30 सितंबर तक जिले में पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है. इसके तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण के संबंध में जानकारी दी जा रही है.

पौष्टिक आहार और हरी सब्जियों के प्रति जागरूकता फैलायी जा रही है. कार्यक्रम में बच्चों का अन्नप्रासन और महिलाओं की गोद भरायी भी की जा रही है.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >