रक्तदान को बनायें जन आंदोलनः उपायुक्त

खूंटी के उपायुक्त मो जावेद हुसैन ने स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग और रेड क्रॉस सोसाइटी को नियमित शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया है।

खूंटीः समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में स्वैच्छिक रक्तदान को संस्थागत स्वरूप प्रदान करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर गठित ब्लड डोनेशन अवेयरनेस और मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक मंगलवार को उपायुक्त मो जावेद हुसैन की अध्यक्षता में किया गया. बैठक में उपायुक्त ने सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक की वर्तमान स्थिति की समीक्षा किया. उन्होंने ब्लड बैंक की क्षमता, उपलब्ध रक्त यूनिटों की संख्या और भंडारण व्यवस्था की जानकारी ली. वहीं ब्लड सेपरेशन यूनिट की कार्यप्रणाली और उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी लिया. उन्होंने स्वैच्छिक रक्तदान को जनआंदोलन का स्वरूप देने का निर्देश दिया. इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और रेड क्रॉस सोसाइटी को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के लिए कहा. उन्होंने रेड क्रॉस सोसाइटी के साथ बैठक कर सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों, पुलिस लाइन और अन्य संस्थानों में नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त, सिविल सर्जन, डीएसपी मुख्यालय, सहायक जन सम्पर्क पदाधिकारी सहित ब्लड डोनेशन अवेयरनेस एवं मॉनिटरिंग कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By चंदन कुमार

चंदन कुमार ने करियर की शुरुआत 1996 में प्रभात खबर से की. ऑल इंडिया रेडियो, सहारा समय टीवी, इंडिया टुडे एवं राष्ट्रीय सहारा में कार्य अनुभव. यात्रा वृतांत,साहित्य, सामाजिक बदलाव एवं कानूनी मामले की खबरों में रुचि. वर्तमान में मधेपुरा से खबरों का संकलन करते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >