लोगों को विधिक योजनाओं की जानकारी दी

डालसा के तत्वावधान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

तमाड़. प्रखंड के रायडीह में जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के तत्वावधान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में एलएडीसी राजेश सिन्हा की मौजूदगी में लोगों को विभिन्न विधिक योजनाओं की जानकारी दी गई. कार्यक्रम के दौरान पीएलवी द्वारा झालसा संचालित शिशु एवं डॉन योजना के संबंध में लोगों को जागरूक किया गया. पीएलवी सदस्यों ने बताया कि शिशु योजना का मुख्य उद्देश्य अनाथ एवं संकटग्रस्त बच्चों को सहायता प्रदान करना है. कोरोना महामारी के दौरान जिन बच्चों ने अपने माता-पिता अथवा परिवार के कमाऊ सदस्य को खो दिया है, उन्हें वित्तीय, सामाजिक एवं कानूनी सहायता उपलब्ध करायी जाती है. उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य ऐसे बच्चों के मौलिक अधिकारों की रक्षा करना तथा उन्हें बाल श्रम, बाल तस्करी एवं अन्य प्रकार के शोषण से बचाना है. कार्यक्रम में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में भी जानकारी दी गयी तथा लोगों से इसका लाभ उठाने की अपील की गयी. अंत में डालसा से जुड़े पीएलवी द्वारा उपस्थित लोगों के बीच पंपलेट एवं लीफलेट का वितरण किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shubham haldar

शुभम हल्दार प्रभात खबर में रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब 16 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वे जनहित, ग्रामीण विकास, सामाजिक सरोकार, प्रशासनिक व्यवस्था तथा आम जनता से जुड़े मुद्दों पर निष्पक्ष, तथ्यपरक और प्रभावी रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं।

पत्रकारिता से उनका जुड़ाव केवल पेशेवर नहीं, बल्कि पारिवारिक विरासत का भी हिस्सा है। उनके पिता श्री असीम कुमार हल्दार वर्ष 1984 से प्रभात खबर के सर्कुलेशन विभाग से जुड़े हुए हैं, जिसके कारण समाचार जगत और पत्रकारिता के मूल्यों से उनका रिश्ता पीढ़ियों से कायम है।

शुभम हल्दार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की अनसुनी आवाज़, विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों और जनहित की खबरों को प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुँचाना है। उनका मानना है कि सशक्त पत्रकारिता केवल समाचारों का प्रसारण नहीं, बल्कि समाज और जनता के बीच विश्वास, पारदर्शिता और जवाबदेही का मजबूत सेतु है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >