खूंटी: जिला परिषद सभागार में मंगलवार को डीडीसी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद प्रवीण कुमार प्रकाश की अध्यक्षता में कर्रा किसान पाठशाला के विकास और संचालन को लेकर बैठक हुई. डीडीसी ने किसान पाठशाला को जिले का मॉडल कृषि प्रशिक्षण एवं प्रदर्शन केंद्र बनाने पर जोर दिया.
उन्होंने कार्यों की समीक्षा करते हुए एक सप्ताह के भीतर विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने और सभी विभागों को स्थल निरीक्षण कर नवाचार आधारित गतिविधियों का प्रस्ताव देने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि मॉडल स्वरूप मिलने से जिले व राज्य के किसान यहां आधुनिक कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन और मत्स्य पालन की उन्नत तकनीकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे. बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे.
